आप के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव शामिल हुए
कोंडागांव। आप पार्टी के कोण्डागांव जिला के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के साथ-साथ प्रदेश के पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कोण्डागांव चंद्रभान श्रीवास्तव ने 9 जनवरी 2021 को बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की कोण्डागांव षाखा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पहुंचे कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने कहा कि चिट फंड का रकम वादे के अनुसार वापस लौटाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। वहीं आशुतोष पांडे प्रदेश सह संयोजक आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने आरोप लगाया कि जिला निर्माण समिति के माध्यम में हो रहे भ्रष्टाचार को कोण्डागांव विधायक व पी.सी.सी.अध्यक्ष मोहन मरकाम का पूरा संरक्षण है। आम आदमी पार्टी जिला कोण्डागांव द्वारा आज चिट फंड कंपनी में निवेशकों के डूबे हुए रकम व जिला निर्माण समिति के भ्रश्टाचार को लेकर जिला के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के साथ प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि चिट फंड की रकम वापस लौटने हेतु कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया कि सरकार बनते ही उनके रकम लौटाई जाएगी लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जो जनता से किये हुए वादे से मुकर रही है। आशुतोष पांडे ने कहा कि जिला निर्माण समिति के दो वर्ष पूर्व किये गए भ्रष्टाचार पर बार बार हमने ज्ञापन दिया है उसके बावजूद आज तक कोई कार्यवाही इस पर नहीं हो पायी है, जिसके विरोध में आज हमने एक प्रदर्शन किया है शासन-प्रशासन द्वारा इसके बावजूद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो भविष्य में उग्र आंदोलन होगा, जिला समिति इस पर जल सत्याग्रह करने को मजबूर होगी। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश महासचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर, कोण्डागांव जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव, जगदलपुर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर, कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी, नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नेताम, पूर्व प्रत्याशी संतोष दुबे, विजय सोनपिपरे, माहरु नेताम, धीरज जैन व्यापारी प्रकोष्ठ के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए।