देश विदेशबड़ी खबर

केबीसी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जब सिर्फ महिलाएं बनीं करोड़पति

नई दिल्ली। सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर और सबका पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का सफर आज ख़त्म होने वाला है। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए ‘केबीसी 12’ का आज आखिरी एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इसके बाद आपको कुछ वक्त के लिए अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज ‘केबीसी 12’ के मंच पर नहीं सुनाई देगी। ‘केबीसी 12’ में इस वक्त करमवीर स्पेशल हफ्ता चल रहा है। आज कारगिल के दो हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ इस शो को अब समाप्त किया जाएगा।

हर सीज़न की तरह ‘केबीसी’ का ये सीज़न भी काफी ख़ास और यादगार रहा है। इस सीज़न में भी बिग बी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं और कंटेस्टेंट ने भी बहेतरीन खेल खेलकर ‘केबीसी 12’ को और ख़ास बनाया। लेकिन इन सारी बातों के अलावा ‘केबीसी 12’ में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। ‘केबीसी 12’ को अपने चार करोड़पति मिले… अब आप सोच रहे होंगे तो इसमें नया क्या है करोड़पति तो लोग पिछले सीज़न्स में भी बन चुके हैं।

तो इस सीज़न में ख़ास ये हुआ है कि ‘केबीसी 12’ में जो चार कंटेस्टेंट करोड़पति बने वो चारों ही महिलाएं थीं। जी हां, केबीसी के पिछले 11 सीज़न में ऐसा कभी नहीं हुआ जब केवल महिलाओं ने करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम किया होगा। केबीसी के इतिहास में ये पहली बार है जब चारों करोड़पति महिलाएं हैं। अब हम आपको बताते हैं वो चारों करोड़पति महिलाएं कौन हैं?

नाज़िया नसीम : सीज़न की पहली करोड़पति बनीं रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम। नाज़िया अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाजिया दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *