Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के लिए एटीएम की तरह काम कर रही-विष्णुदेव साय

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय इन दिनों बस्तर प्रवास पर है। कल  कोंडागांव पहुंचे जहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं रात्रि में कोंडागांव रेस्ट हाउस में विश्राम के बाद सुबह प्रेस वार्ता के दौरान राज्य की कांग्रेस की सरकार पर जमकर कोसते हुए कहा, पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार है पर वहां की सरकार किसानों का धान खरीदी कर रही है बारदाना का रोना नहीं रो रही हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की सरकार धान नहीं खरीदने के लिए बारदाना का रोना रो रही हैं। भाजपा के द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर 22 जनवरी को राज्य के सभी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए गिरफ्तारी देंगे। और किसानों का एक एक दाना धान खरीदने को बाध्य करेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आज कांग्रेस के एटीएम की तरह काम कर रही हैं।  आज किसान परेशान हैं, किसानों की बदौलत सत्ता में आई कांग्रेस किसानों को भूल गई हैं। किसान हतास व निराश होकर आत्महत्या कर रहे हैं।  किसानों को बोनस नहीं मिल पा रहा, छत्तीसगढ़ में विकास कछुए की गति से चल रहा है। चारों ओर अराजकता फैली हुई है। कांग्रेस के नेताओ के द्वारा थाना में रेट लिस्ट जारी का वीडियो भी वायरल हुआ है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही हैं और 2023 में किसान व प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *