देश विदेश
देश में कोरोना की दूसरी लहर के खौफ के बीच टीकाकरण जारी, अब तक 4.72 करोड़ लोगों को लगा टीका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की 4.72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। सोमवार को 19.65 लाख खुराकें दी गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 4.72 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 78.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 49.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 81.72 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 27.93 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं।इनके अलावा लाभार्थियों में 1.94 करोड़ 60 साल से अधिक उम्र के और 40.72 लाख 45-60 साल आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक पहली खुराक दी गई है।