छत्तीसगढ़राजनीति

बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सभी मंडल में फूंके पुतले

रायपुर, छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर भाजपा ने सभी 300 मंडलों में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा क्षेत्र में खुड़मुड़ा हत्याकांड और बठेना हत्याकांड को लेकर पुतला दहन किया गया।

नारायणपुर से लेकर राजनांदगांव और सरगुजा से सुकमा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। बठेना की घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। इस हृदय विदारक घटना ने सबको व्यथित किया है।

पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में जो आक्रोश है, वह प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि राजधानी रायपुर में हत्या कर उसका वीडियो बना अपराध को महिमामंडित करते हैं। पूरे प्रदेश में शराब माफिया, भूमाफिया, रेत माफिया, कोल माफिया का आतंक कायम हो गया है। भाजपा सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *