छत्तीसगढ़

महिलाओं को अपने काम से अपनी पहचान बनाने का हौसला देती बिहान योजना

0-खडग़वां में स्व सहायता समूह द्वारा कैफेटेरिया का हो रहा बेहतर संचालन

कोरिया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने काम से अपनी पहचान बनाने का हौसला दे रही है। बिहान योजना के तहत जनपद पंचायत खडग़वां में मां शक्ति स्व सहायता समूह के द्वारा बिहान कैफेटेरिया एवं बिहान गढ़ कलेवा की शुरुआत की गई है और माताओं एवं बहनों के अथक परिश्रम से इस कैफेटेरिया का कुशलतापूर्वक संचालन भी किया जा रहा है। धीरे-धीरे समूह की महिलाएं सफलता की सीढ़ी चढऩे में कामयाब हो रही हैं।
एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक रामेन्द्र सिंह ने समूह एवं उनके कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खडग़वां में मां शक्ति स्व सहायता समूह के द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत आजीविका गतिविधि के रूप में बिहान कैफेटेरिया एवं बिहान गढ़कलेवा की शुरुआत वर्ष 2020-21 में की गई।इसके लिए लागत राशि 1 लाख 20 हजार रुपये रही। कैफेटेरिया के कुशल संचालन से अब तक स्व सहायता समूह को 30 हजार तक की आमदनी हो चुकी है। इस आजीविका गतिविधि को समूह से जुड़े 10 सदस्यों में से 5 सदस्यों के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस काम से महिलाओं को आय का जरिया मिला है और वे स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अपने परिवार को आर्थिक सुदृढ़ता देने में सक्षम हो रही हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *