देश विदेशबड़ी खबरराजनीति

अरुण कुमार सिंह बने बिहार के नए मुख्य सचिव

दीपक कुमार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी


पटना। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह को बिहार का अगला मुख्य सचिव नामित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1985 बैच के अधिकारी सिंह वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार की जगह लेंगे। कुमार साल भर पहले सेवानिवृत हो गये थे और उनका सालभर का सेवा विस्तार आज पूरा हो गया। सिंह इससे पहले राज्य के विकास आयुक्त थे। यह पद अब अतिरिक्त मुख्य सचिव आमिर सुभानी को दिया गया है जिनके पास गृह, सतर्कता, आबकारी एवं मद्यनिषेध जैसे अहम विभाग थे। सुभानी के स्थान पर चैतन्य प्रसाद को नियुक्त किया गया है जो अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) थे। सिंह अगस्त में सेवानिवृति की उम्र प्राप्त कर लेंगे। कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दीपक कुमार मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *