नगर पालिका जामुल क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों के ऊपर नगर पालिका द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप है। सोमवार को हुई कार्रवाई में कुल 17 अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस थमाया गया।
जामुल। नगर पालिका जामुल क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों के ऊपर नगर पालिका द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप है। सोमवार को हुई कार्रवाई में कुल 17 अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस थमाया गया।
नगर पालिका जामुल में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने वालों को दूसरी बार पालिका प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। कृषि भूमि को टुकड़ों में काटकर प्लाट विक्रय करने वाले कुल 17 लोगों को द्वितीय नोटिस दिया गया है।
अवैध प्लाटिंग करने वाले चंद्रिका तिवारी, आईएस घास, आशीष कुमार, डिगेश्वर कुमार, अशोक सिंह, रंभा देवी, अरुण कुमार भारती, अभिषेक सिंह, अमित यादव, बैसाखु राम, जीवन लाल, अजेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, जावेद अहमद, मूर्तिजा खान, डामिन चैधरी, जगन्नााथ डेवलपर्स के द्वारा बिना वैध लाइसेंस के कृषि भूमि को टुकड़ों में विभक्त कर विक्रय किया जा रहा है। यह नगर पालिका अधिनियम 1961 के धारा 395(ग) का उल्लंघन है।
नगर पालिया ने इस संबंध में ग्राम तथा नगर निवेश दुर्ग एवं रजिस्ट्रार दुर्ग को भी पत्र लिखा है कि इनकी रजिस्ट्री शुन्य किया जाए। साथ ही आम जनता को आगाह किया गया है कि वो किसी भी प्रकार की भूमि क्रय करने से पहले उक्त भूमि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें।
इस संबंध में बताया गया कि अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशानुसार उक्त भूमि विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी एवं अवैध प्लाटिंग करने पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।