Uncategorized

गिरीश जोशी बनाये गए भाजपा मण्डल केशकाल के मीडिया प्रभारी

कोंडागांव. भाजपा केशकाल के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि गिरीश जोशी को भाजपा मंडल केशकाल के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। आज भजापा कार्यालय में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गिरिश जोशी को नियुक्ति पत्र देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। गौरतलब है कि भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के समय से मीडिया प्रभारी का पद रिक्त था जिसके लिए कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने गिरीश जोशी पर विश्वास जताया है व मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। आपको बता दें कि गिरीश जोशी पेशे से एक पत्रकार हैं तथा मूलतः बहिगांव के निवासी हैं। पिछेल लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं जिसे ध्यान में रखते हुए आज भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी व भाजपा के जिला महामंत्री आकाश मेहता ने उन्हें मण्डल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। केशकाल भाजपा के कार्यालय में जोशी की नियुक्ति पत्र देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री आकाश मेहता, मण्डल महामंत्री नवदीप सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिन्हा, भूपेश चंद्राकर, सुमीत कटारिया, चौधरी जायसवाल, मिलनाथ कोर्राम, नीरा ध्रुव, सरिता शोरी, लक्ष्मी साहू, सँगदेव नेताम, अजय मिश्रा, किशुन यादव सहित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *