गीतेश गांधी को आईटी सेल के प्रदेश सचिव बने
कोंडागांव। आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी ने कोंडागांव निवासी गीतेश गांधी को आई सेल की नई जिमेदारी दी है । गांधी को आई टी सेल का प्रदेश सचिव बनाया गया है। वर्तमान में गांधी जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के महामंत्री पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में विधानसभा व वर्ष 2017 में आईटी सेल के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया व भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने छ.ग. प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें सागर सोलंकी, मणि वैष्णव उपाध्यक्ष बनाये गए, शिखर कौशिक, मनीष श्रीवास्तव, योगेश पाणिग्रही, स्नेहिल भारद्वाज
आयुष पांडे को महासचिव और गीतेश गांधी, अंशुल पांडेय दीक्षांत चंद्राकर, मनीष तिवारी, अंशुल वालिया, राहुल कर,निश्चल लाहोरिंया, वैभव केशरवानी, अज्जु अहमद चौहान,अभिषेक कसार को सचिव वहीं अभय सोनवानी, ऋषिकेश गुप्ता, प्रीति परम वर्मा, श्रुति शुक्ला, आशिका कुजूर सहसचिव बनाए गए है।