छत्तीसगढ़बड़ी खबर

जगदलपुर में जन सहयोग से दलपत सागर तालाब में जलकुंभी व तालाब सफाई अभियान शुरू

रायपुर।जगदलपुर में जन सहयोग से दलपत सागर तालाब में जलकुंभी व तालाब सफाई अभियान शुरूजगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान के नए चरण की शुरुआत शनिवार की हुई। जनसहयोग से यह अभियान चलेगा। पिछले साल भी तीन माह तक ऐसा ही अभियान चलाया गया था। शनिवार को अभियान के शुभारंभ मौके पर संसदीय सचिव और विधायक रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति कविता साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर अभियान में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। यह अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश में विख्यात है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।महापौर सफिरा साहू ने कहा कि हम दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के माध्यम से हम अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने तथा उनके संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दलपत सागर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। बंसल ने कहा कि दलपत सागर जगदलपुर शहर की शान है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *