Uncategorized

नारायणपुर के ग्राम भरण्डा में नवीन थाना का शुभारंभ

कोंडागांव। राज्य शासन के आदेशानुसार जिला नारायणपुर में पूर्व संचालित कैम्प भरण्डा में नवीन थाना प्रारंभ करने की स्वीकृति
प्रदान किया गया है। 01 जनवरी 2021 को डाॅ. संजीव शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर,  धमेर्श साहू, कलेक्टर, जिला नारायणपुर, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, राजीव कुमार , शमार कमाण्डेंट, 193वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय दण्डकवन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रमुख की उपस्थिति में नवीन थाना भरण्डा के वर्ष 2021 का प्रथम थाना को दर्ज कर एवं नवीन थाना भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। थाना भरण्डा में आसपास क्षेत्र के कुल 13 ग्राम भरण्डा, खैराभाट, खोड़गांव, खड़कागांव, परलभाट, अंजरेल, बिंजली, केरलापाल, तेलसी, गुरिया, करलखा चिलपरस, मरदेल, कनेरा को शामिल किया गया है। नवीन थाना खुलने से जिला नारायणपुर में अब कुल 14 थाना हो गया। उप पुलिस  महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि नवीन थाना खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणजन को शिकायत लिखवाने अब नारायणपुर नहीं जाना पड़ेगा, दिनांक 01 जनवरी 2021 से नवीन थाना में उनकी समस्या व शिकायत दर्ज की जायेगी। इस अवसर पर नारायणपुर पुलिस द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक कायर्क्रम का आयोजन किया गया, विजेताओं को ईनाम वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। थाना भरण्डा के उद्घाटन कायर्क्रम में आसपास क्षेत्र से लगभग पांच सौ
जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों  उपस्थित हुए एवं  सभी को क्षेत्र में नवीन थाना खुलने से ग्रामीण प्रसन्न एवं उत्साहित है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *