बड़ी खबर

बदला मौसम : कोहरे के साथ हुई बारिश

मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव हुआ। शहरवासियों की सुबह कोहरे और धुंध के बीच हुई। दिन चढ़ने के बाद भी कोहरे की चादर नजर आई और हल्की बारिश होती रही। दोपहर बारह बजे बाद बारिश रूकी लेकिन मौसम सर्द बना रहा।

मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव हुआ। शहरवासियों की सुबह कोहरे और धुंध के बीच हुई। दिन चढ़ने के बाद भी कोहरे की चादर नजर आई और हल्की बारिश होती रही। दोपहर बारह बजे बाद बारिश रूकी लेकिन मौसम सर्द बना रहा। दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। देर शाम वातावरण में ठंडक से ठिठुरन महसूस की गई।

सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया था और इसी के साथ हल्की बारिश का दौर भी शुरू हो गया था। काफी देर तक कोहरा छाया रहा। माता टेकरी से सुबह का नजारा देखते ही बन रहा था। मौसम सुहावना हो गया। बादलों की ओट में रहने से सूरज के दिनभर दर्शन नहीं हुए। तेज धूप नहीं निकली। पूरे दिन मौसम सर्द ही बना रहा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म लिबादों में छुपे नजर आए। साथ ही लोगों ने चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का लुत्फ भी उठाया। खान-पान के ठिए गुलजार रहे। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री की गिरावट के साथा 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले एक दो दिन आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *