छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का 10जोड़ों ने लिया फेरा

उतई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उतई में गुरुवार को सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंध्ो। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव थीं। अध्यक्षता उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ने की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम 10 जोड़ांे के विवाह की रस्म अदा की गई। सभी दूल्होंें की एक साथ बारात निकाली गई। गायत्री मंत्रों के साथ सभी ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेकर अग्नि के सात फेरे लिए। उसके बाद आशीर्वाद समारोह हुआ। जिसमें अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन व आभार प्रदर्शन कंचन गौतम ने किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सदस्य लेखन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, हीरामणि देशमुख, नोहर साहू, पार्षद तोषण साहू, प्रहलाद वर्मा, बीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह, भीमसेन सिन्हा, संतोषी कुंजाम, मनोरमा देवांगन, विमला साहू, एल्डरमैन चंद्रहास वर्मा, प्रेमनारायण साहू विशेष अतिथि थे।

इनका हुआ विवाह

जोड़ांे में डामिन निषाद संग सतीश कुमार, मीनाक्षी सर्पे संग विनोद निषाद, खिलेंद्राणी यादव संग महेंद्र सिंह ठाकुर, जन्न्त संग विश्राम बांधे, सुषमा कोसरे संग माखनलाल गेंडरे, ऋतु कुर्रे संग नागेश्वर, प्रियंका मारकंडे संग पोमेश कुमार पाटील, कुसुमलता साहू संग दानेश्वर ठाकुर, भामा बंजारे संग लिकेश्वर कोसरे, पूजा मारकंडे संग उमेश कुर्रे शामिल हैं। सभी नवयुगल को महिला बाल विकास विभाग द्वारा मंगलसूत्र, 20 हजार का गृहस्थी का सामान व एक हजार रुपये का चेक, एक पौधा व कलाई घड़ी प्रदान किया गया। समूहिक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन के स्वजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। उत्साह हो भी क्यों न, आखिर वे पहली एक साथ 10 जोड़ों की शादी होते देख रहे थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *