राजनीति

राज्यपाल-मुख्यमंत्री सहित झारखंड के 50 लाख परिवारों के दरवाजे पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

रांची। श्रीराम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान को लेकर झारखंड सहित पूरे देश में उत्साह है। इस अभियान के तहत लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए झारखंड में 40 हजार टोलियां बनाई गई हैं। दो लाख कार्यकर्ताओं ने समय देने का निर्णय लिया है। विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) के 600 से अधिक कार्यकर्ताओं ने 44 दिनों तक पूरा समय देने की सहमति दी है। इस अभियान में लगे टोली के सदस्य राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मंत्री से लेकर राज्य के 50 लाख परिवारों के दरवाजे पर आर्थिक सहयोग लेने के लिए पहुंचेंगे।

झारखंड के 32 हजार गांवों में से 25 हजार गांवों के 2.67 करोड़ लोगों से सहायता राशि लेने की योजना बनाई गई है। झारखंड विहिप के प्रदेश मंत्री व अभियान के प्रांत प्रमुख डाॅ. वीरेंद्र साहू ने कहा है कि अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से झारखंड में 10 रुपये के 10 लाख, 100 रुपये के 10 लाख व 1000 रुपये के 15 हजार कूपन भेजे गए हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *