बड़ी खबरमनोरंजन

शादी की सालगिरह पर नीतू कपूर ने शेयर की इमोशनल वीडियो, देखकर रोक नहीं पाएंगे आंसू

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट साझा। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लिए यह 22 जनवरी का दिन काफी खास दिन है क्योंकि आज के ही दिल दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधे थे।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट साझा। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लिए यह 22 जनवरी का दिन काफी खास दिन है क्योंकि आज के ही दिल दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधे थे। नीतू और ऋषि कपूर की शादी की 41 वीं सालगिरह होती। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अपने प्यारे पति के साथ कुछ वीडियो और तस्वीरों को मिला कर एक शानदार और इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया।

नीतू कपूर का एक मिनट से अधिक समय का ये वीडियो आपकी आंखों में आंसू छोड़ जाएगा। अभिनेत्री ने ऋषि कपूर के साथ अपनी फिल्मों के वीडियो साझा किए। उन्होंने वीडियो रील में अपने पति के साथ सार्वजनिक उपस्थिति से तस्वीरें और वीडियो भी जोड़े। इस वीडियो में उनकी फिल्म लव आज कल, जब तक है जान, दो दुनी चार और बेशर्म की कुछ झलक है। उनकी शादी से कुछ पत्रिकाएं और पेपर कट आउट भी वीडियो असेंबल किए गये हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, हम मिले ना मिले, जो विवेक ओबेरॉय की फिल्म किसना से है। नीतू कपूर ने वीडियो को कैप्शन में लिखा, ”आज हमारे साथ को 41 साल हो गए।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *