Uncategorized

सम्पूर्ण संविलियन करने पर मुख्य मंत्री भूपेश का कोण्डागांव में स्वागत एवं आभार

कोंडागांव. सम्पूर्ण संविलियन करने पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का कोंडागांव में स्वागत एवं आभार प्रकट करने के संबंध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि शिक्षाकर्मियों के सम्पूर्ण संविलियन कर शिक्षाकर्मी प्रथा को समाप्त करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोंडागांव ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का तहेदिल से अभिनन्दन करते हुए सहृदय आभार व्यक्त किया। 26 जनवरी को मुख्य मंत्री कोंडागांव प्रवास के दौरान स्वामी आत्माराम गवर्मेंट एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोंडागांव के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के फ्लेक्स बोर्ड के सामने खडे होकर पुष्प वर्षा कर मुख्य मंत्री का अभिवादन किया गया। रात्रि में सर्व समाज प्रमुख एवं कर्मचारी संगठन के मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर कोंडागांव की विश्वविख्यात आयरन क्राफ्ट निर्मित आकर्षक आभार लेख प्रदान कर ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने मुख्य मंत्री को शिक्षाकर्मी प्रथा समाप्ति एवं संपूर्ण शिक्षाकर्मी कर्मियों के संविलियन करने पर आभार व्यक्त करते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वादे के अनुरूप मांग पत्र सौंपते हुए जनघोषणा पत्र में शिक्षकों के लिए किये गए वादे को पूर्ण करने, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली तथा अनुकम्पा नियुक्ति में नियम शिथिल करने की गुजारिश की।

मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने मांगों को सुन कोविड-19 के प्रभाव एवं आर्थिक संकट का हवाला देते हुए तत्काल निर्णय लेने पर असमर्थता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर माह से राजस्व में सुधार एवं आय की बढ़ोत्तरी होना प्रारंभ हो चुका है, आने वाले समय में आप लोगों की क्रमोन्नति वेतन विसंगति आदि मांगों का पर निर्णय लिया जाएगा। मुख्य मंत्री के साथ पीसीसी अध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, विधायक केशकाल संतराम नेताम, छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान आदि पदाधिकारी एवं उच्चाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य मंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश संगठनमंत्री चन्द्रकान्त ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नीलम श्रीवास्तव, जिला सचिव संजय राठौर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ मालती ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, नरेश ठाकुर, इरसाद अंसारी, शिव तिवारी, रामेश्वर राव, अशोक साहू, अनिल कोर्राम, मन्नाराम नेताम, अमलेश बारले, अवध किशोर मिश्रा, मनोज फिलिप, गुरदीप छाबड़ा, अनूप विश्वास, लोकेश कुंवर, राजेंद्र पाण्डेय, प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित रहे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *