छत्तीसगढ़

सीएएफ के जवान ने स्वयं को गोलीमारकर की आत्महत्या

नारायणपुर। जिले के आमदई खदान में तैनात सीएएफ के एक जवान ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आमदई खदान में तैनात जवान धर्मेंद्र गबेल निवासी जांजगीर के बालधरोद चार दिन पहले ही छुट्टियां के बाद घर से ड्यूटी पर लौटा था। जवान के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गबेल उम्र 36 सीएएफ 09 वीं बीएन कंपनी का जवान था। उसकी ड्यूटी जिला मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर आमदई खदान में लगी थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ने गुरुवार सुबह अपने दो साथियों के साथ नाश्ता किया। इसके बाद पहाड़ी पर एकांत में जाकर बैठ गया। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र का शव पड़ा हुआ था। जवान ने अपनी राइफल से स्वयं को गोली मार ली थी। गोली लगने से जवान के सिर के चीथड़े उड़ गए।
सूचना पर एसडीओपी अर्जुन कुर्रे और थाना प्रभारी मनोज सिंह मौके पर पहुंचकर जवान के शव को पहाड़ी से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जवान के परिवार को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *