कारोबारछत्तीसगढ़

1100 से अधिक करदाताओं से एक दिन में 62 लाख रूपये से अधिक की राजस्व वसूली

रायपुर\। राजधानी रायपुर में नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी 10 जोनों के सभी 70 वार्डों में करों की बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 1100 से अधिक करदाताओ से एक दिन में 62 लाख रूपये से अधिक राजस्व वसूला गया।
नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा शुक्रवार को जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकगणों, सहायक राजस्व निरीक्षकगणों की उपस्थिति में नगर निगम के हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर निरन्तर क्रम में जोरदार वसूली की है। इसमें आज नगर निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने 165 करदाताओं से 8 लाख 14 हजार 741 रूपये राजस्व वसूला। जोन 2 की टीम ने 68 करदाताओं से 4 लाख 32 हजार 734 रूपये, जोन 3 की टीम ने 86 करदाताओं से 4 लाख 39 हजार 587 रूपये, जोन 4 की टीम ने 152 करदाताओं से 6 लाख 14 हजार 861 रूपये, जोन 5 की टीम ने 123 करदाताओं से 6 लाख 20 हजार 686 रूपये, जोन 6 की टीम ने 124 करदाताओं से 8 लाख 5 हजार 476 रूपये, जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने 92 करदाताओं से 3 लाख 91 हजार 157 रूपये, जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने 188 करदाताओं से 9 लाख 288 रूपये , जोन 9 की राजस्व की टीम ने 82 करदाताओं ने 6 लाख 56 हजार 330 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 152 करदाताओं से 6 लाख 14 हजार 861 रूपये का राजस्व आज एक दिन के अभियान में वसूला।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *