छत्तीसगढ़
लाखों का दांव खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर जिले की मस्तूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 8 जुआरियों गिरफ्तार कर उनके पास से 01 लाख 520 रुपए नगद जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरा में एक घर के पीछे जुए का बड़ा दांव चल रहा है जहां भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इसकी सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी एस. पी. चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस के वहां पहुंचते ही जुआरी भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 लाख 525 रूपये एवं तासपत्ती जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू भार्गव, गोलू बघेल, अमित कुर्रे, विमल पाल, आकाश सिंह ठाकुर, अश्वनी उर्फ मनोज कौशिक, प्रकाश ठाकुर और अनिल पटेल शामिल है।