देश विदेश
नायडू ने दी सिक्किम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सिक्किम स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है।
श्री नायडू ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में सिक्किम का योगदान महत्वपूर्ण है और राज्य ने जैविक कृषि की राह दिखाई है।
श्री नायडू ने कहा, “सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। स्वस्थ और समृद्ध सिक्किम के लिए मेरी कामना है।”
उन्होंने कहा कि सिक्किम ने देश की प्रगति में कई मोर्चों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।