छत्तीसगढ़

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, 750 ऑक्सीजन और 40 बिस्तर आईसीयू हो रहे तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना के दूसरी लहर की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन कोरोना के तीसरे लहर की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में 500 आक्सीजन बिस्तर, रायपुर पंडरी जिला अस्पताल में 30 बिस्तर आईसीयू, अभनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 ऑक्सीजन बिस्तर और दस आईसीयू बिस्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में 90 ऑक्सीजन बिस्तर और तिल्दा के दो स्वास्थ्य केंद्र में 100 ऑक्सीजन बिस्तरों की तैयारी जोरों पर है।

बता दें जिस तरह से कोरोना ग्रामीण क्षेत्रों में पाव पसार रहा है। ऐसे में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार हो रहे बिस्तरों की सुविधा से का सीधा लाभ ग्रामीण लोगों को मिलने वाला है। इधर कोरोना के कम होते केसों के बीच रायपुर इंडोर स्टेडियम व अन्य छोटे-बड़े अस्थाई कोविड केयर सेंटरों को बंद करने की तैयारी चल रही है।

राज्य में कोरोना इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तर

बिस्तरों की व्यवस्था – कुल – खाली

सामान्य – 17846 – 13925

ऑक्सीजन – 11904 – 8362

एचडीयू – 1555 – 1039

आईसीयू – 2340 – 1302

वेंटिलेटर – 1098 – 478

रायपुर जिले में कोरोना इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तर

बिस्तरों की व्यवस्था – कुल – खाली

सामान्य – 2034 – 1803

ऑक्सीजन – 3315 – 2543

एचडीयू – 560 – 439

आईसीयू – 856 – 546

वेंटिलेटर – 491 – 158

राज्य में कोरोना केे अब तक की स्थिति

इकाई – कुल केस – स्वस्थ – सक्रिय – मौत

राज्य – 9,41,366 – 8,52,529 – 76,446 – 12,391

राजधानी – 1,54,507 – 146775 – 4684 – 48

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *