बड़ी खबरमनोरंजन

दुपट्टा न पहनने पर हुईं ट्रोल, दिया करारा जवाब

हर व्यक्ति अपने किसी न किसी अंदाज के कारण जाना जाता है और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने एथनिक लुक के लिए जानी जाती है। बहुत ही कम ऐसा हुआ होगा की आपने कभी दिव्यांका को वेस्टर्न अंदाज में देखा हो। हाल फिलहाल ट्विटर पर दिव्यांका की बहुत ही छोटी सी बात को ट्रोल किया जा रहा है, जिसका दिव्यांका ने बड़ा ही करारा जवाब देकर ट्रोलकर्ता की बोलती बंद कर दी। ट्विटर पर जब एक यूजर ने दिव्यांका से पूछा कि वह क्राइम पेट्रोल में सूट पर दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं तो दिव्यांका ने यूजर को ऐसा जवाब दिया जिसे उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसे कुछ ऐसा रिप्लाई मिलने वाला है। यूजर के इस ट्वीट पर दिव्यांका ने कहा कि ’’ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस पास के लड़कों की नीयत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बेड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत आपकी मर्जी!‘‘ कुछ ऐसा जवाब देकर दिव्यांका ने खुद पर हो रहे ट्रोल पर करारा जवाब दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ दिनों तक टीवी शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट किया था। जिसमें वह काफी सिम्पल नजर आती थीं। और ट्रोलर ने उनके वीडियो को देखा और ट्विटर पर बेहूदा सवाल कर खुद का मजाक बनवा दिया। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं। जिसे रोहित शेट्टी द्वारा जुलाई माह में टेलिकास्ट किया जाएगा। बतादें कि इस शो में दिव्यांका के अलावा राहुल वैद्य, आस्था गिल, महक चहल, श्वेता तिवारी, तंबोली, निक्की, अभिनव शुक्ला, वरूण सूद और विशाल आदित्य सिंह सिलेब्रिटीज नजर आएंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *