छत्तीसगढ़

सुबह से उमस और बेचैनी के बाद दोपहर में जमकर हुई बारिश

रायपुर। बीते कुछ दिनों से लगातार घट रहे अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते गर्मी व उमस भी बढ़ी। मंगलवार सुबह से लोग उमस और बेचैनी से परेशान थे। दोपहर में अचानक मौसम बदला गया। तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही होगी। सोमवार को प्रदेश भर में राजधानी रायपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राजधानी रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेज धूप निकली। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी व उमस में भी बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश भर के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण तो यह है कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम बिहार और आसपास एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 3.1 किमी स्तर तक बना हुआ है। पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल पर स्थित है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। साथ ही अंधड़ चलने व आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

रायपुर जिले में अभी तक 196.7 मिमी औसत वर्षा हुई

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में इस वर्ष अभी तक 196.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 213.6 मिमी, आरंग तहसील में 92.8 मिमी वर्षा, अभनपुर तहसील में 228.8 मिमी, गोबरा नवापारा में 339.2, तिल्दा में 132.5, खरोरा में 173.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षों में इस अवधि में औसत रूप से 83.1 मिमी वर्षा हुई थी।

धमतरी में अब तक 213 मिमी औसत वर्षा दर्ज

धमतरी। जिले में एक जून से अब तक 213.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 371.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 103.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह कुरुद तहसील में 238.8 मिलीमीटर, भखारा में 198.4 मिलीमीटर, धमतरी में 187.8 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 183.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *