छत्तीसगढ़

सोशल मिडिया फेम सहदेव का जिले में हुआ भव्य स्वागत : जिपं अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी ने दी शुभकामनाएं

सुकमा 29 जुलाई 2021

सुकमा जिले के उरमापाल गांव के निवासी सहदेव दिरदो को आज जिला मुख्यालय में नगरवासियों ने हर्ष उल्लास के साथ स्वागत किया। अपनी गायकी से रातों रात सोशल मिडिया पर ट्रेंड होने वाले सहदेव ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी गायक बादशाह तक को अपना मुरीद कर लिया। सहदेव ने उनके बुलावे पर दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात भी की। रायपुर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने उसे शुभाशीष दिया।
आज अपने गृह जिला सुकमा पहुँचने पर जिलेवासियों ने सहदेव का भव्य स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू सहित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने पुष्पहार से उसका स्वागत किया। वहीं कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार एवं पुलिस अधिक्षक श्री सुनील शर्मा ने भी सहदेव को जिला का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *