PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 50 लाख रुपए के निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन व लोकार्पण
कोंडागांव पत्रिका लुक।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम ने कोंडागांव विधानसभा में अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत दहिकोंगा मांझी पारा ,चिलपुटी,सिवनी में 7-7 लाख की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन, सहित 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यो का भूमि पुजन एवं लोकार्पण किया जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत शामपुर में आर सी सी पुलिया निर्माण,टांगा गुड़ी ख़ासिन गुड़ी निर्माण ,ग्राम पंचायत सिवनी में सी सी रोड निर्माण,ग्राम पंचायत मारागांव में नन्दीगुड़ी,सी सी सड़क निर्माण,ग्राम पंचायत छोटे सलना में आंगन बॉडी भवन,देवगुड़ी,सी सी सड़क निर्माण,एवम ग्राम पंचायत बवई में सी सी सड़क एवम रँगभगत गुड़ी निर्माण कार्य शामिल है इस भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भागवती पटेल , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम,प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयाम विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,गजेंद्र राठौर,,जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल,रमिला कोर्राम,जनपद सदस्य पिंकी राठौर,ब्लाक अध्यक्ष शंकर मंडावी,भरत देवांगन,जनपद उपाध्यक्ष कोंडागांव मनोज सेठिया,शकूर खान,सुकली पोयाम,कंचन सोरी,शिव मंडावी ,बिरन्ति कोर्राम,सोनाधर मरकाम,नरेंद्र चौहान,कृष्ना मरकाम,नंन्दू दीवान,जागेश्वर मरकाम,कमलेश्वरी नेताम,आरती नेताम,सरिता देवांगन,सोमनाथ कोर्राम सहित समस्त ग्रामो के पंच सरपंच व ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।