छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के पदयात्रा न्योता पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आड़े हाथ लेते हुए कही बड़ी बात….

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बस्तर संभाग के दौरे पर है वही कोंडागांव  पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टीपदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया ।  कांग्रेस पार्टी के द्वारा  जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने  नवरात्रि में कोण्डागांव से दंतेवाड़ा तक दंतेश्वरी माता के दर्शन  हेतु पदयात्रा  में शामिल होने  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष  मोहन मरकाम की ओर से  पदयात्रा का न्योता दिया हैं जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रया व्यक्त की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहां
जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया को बताया कि मैंने तो  दंतेश्वरी माता का दर्शन कर अपनी बस्तर यात्रा की सुरुआत की है ,कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम  माई के दर्शन  करने जा रहे हैं अच्छा है ।
लेकिन मोहन मरकाम को  बस्तर संभाग में पदयात्रा करनी चाहिए  क्योंकि बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के चलते कई आदिवासी लोगों की मौत हो रही हैं। बस्तर संभाग में विकास कार्य पूरी तरह ढप पड़ा है उसकी चिंता करे साथ ही  बस्तर संभाग में भष्ट्राचार बढ़ रहा है उसकी चिन्ता करें । पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम  सिर्फ ओर सिर्फ राजनीतिक कर रहे हैं  बस्तर संभाग के विकास से देखना चाहिए, बस्तर संभाग में भष्ट्राचार बढ़ रहा इससे  उनको कोई लेना देना नहीं, आदिवासियों की मौत से कोई संवेदना व्यक्त नहीं है  ।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *