छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने केशकाल और बड़े डोंगर में किसानों से की खेती किसानी के संबंध में चर्चा

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर  दीपक सोनी ने शुक्रवार को केशकाल और बड़े डोंगर में किसानों से मुलाकात की और खेती किसानी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। केशकाल स्थित लैम्प्स में खाद बीज की उपलब्धता का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने बुआई और रोपाई के प्रगति की जानकारी किसानों से ली। किसानों ने बताया कि मानसून में विलम्ब के कारण बोआई और रोपाई का कार्य धीमी गति से चल रहा है। कलेक्टर ने मानसून की आशा व्यक्त करते हुए किसानों से खेती किसानी का कार्य निरंतर जारी रखने को कहा। वहीं कम अवधि वाली प्रजातियों के धान बीजों की उपलब्धता रखने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही लैम्प्स संचालक को भी दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक डीपी तांडे, तहसीलदार विरेन्द्र श्याम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आनंद नेताम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *