छत्तीसगढ़

महंत त्रिलोचन दास निकला दुष्कर्मी,भेजा गया सलाखों के पीछे…

अपने आप को कबीर पन्थ का महंत व समाज सुधाकर बताने वाला निकला बल्तकारी

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
देश में बाबाओ व सन्तों सहित महंतो को बदनाम करने वाले तथातथित ढोंगी व सन्तो व महंतो की बाढ़ सी आ गई है । ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि  कोण्डागांव पुलिस ने ऐसे ही एक ढोंगी महंत को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया हैं।  आरोपी त्रिलोचन दास अपने आप को कबीर पंथ का महंत व समाज सुधारक बताने वाला एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दो वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा, जब महिला गर्भवती हुई तब परिवार वालो को पता चला। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना
कोण्डागांव में 30 मई 2024को  रिपोर्ट दर्ज कराई, की उसकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है , उसी का फायदा  उठाकर महंत त्रिलोचन दास ने उसके साथ लगातार दो वर्षों से शारीरिक अनाचार करता रहा जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। प्रार्थी के रिपोर्ट पर कोण्डागांव पुलिस ने
376(2)(ढ) भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लेते हुए तत्काल कार्रवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गृह ग्राम से किया गिरफ्तार
मामला महिला अपराध एवं संवेदनशील अपराध होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया,जिस कोण्डागांव पुलिस के आरोपी त्रिलोचन दास को उसके गृह ग्राम मुलमुला में दबिश देकर 31 मई 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दुष्कर्म के आरोपी त्रिलोचन दास को जेल भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरी0 योग्यवती कश्यप, सउनि दिनेश पटेल, म0प्र0आर0 विमला माला, प्रआर0 अशोक कुमार का विशेष योगदान रहा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *