Uncategorized

देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षित राष्ट्रमाता फातिमा शेख जी का जन्म जयंती मनाई

कोंडागांव। डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा 9 जनवरी 2021 को संध्या में डॉ. अंबेडकर चैक कोर्ट के समीप देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षित राष्ट्रमाता फातिमा शेख जी का जन्म जयंती मनाया गया। कोण्डागांव जिले में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षित राष्ट्रमाता फातिमा शेख जी के जन्म जयंती मनाया गया। इस अवसर पर प्रथम मुस्लिम शिक्षित राष्ट्रमाता फातिमा शेख के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन चरित्र पर रोशनी डाला गया। इस दौरान डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक तिलक पांडे, सचिव पंचूराम सागर, सलाहकार पी.पी.गोडने, सलाहकार इरशाद खान, सलाहकार शकील सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश नाग, सह सचिव पुष्कर मंडावी, देवानंद चैरे आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *