वक्त जरूर पर काम पक्का होता है-विधायक टेकाम के प्रयास से मिली सौगात..
भाजपा मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे

सड़क सुधार कार्य हेतु 8 करोड़ 19 लाख की स्वीकृति, जनता ने जताया आभार
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम की पहल पर केशकाल सिटी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क सुधार कार्य हेतु 8 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इस कार्य का टेंडर भी जारी हो चुका है।
भाजपा मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे ने कहा कि विधायक टेकाम का योगदान क्षेत्र के विकास में सराहनीय और अविस्मरणीय है। कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए उन्होंने दुर्गम इलाकों को जोड़ने पुल-पुलिया और लिंगो पथ सड़क जैसी परियोजनाओं की नींव रखी थी। वही दृष्टिकोण आज भी उनके कार्यों में नजर आता है। पांडे ने कहा – वक्त जरूर लगता है पर काम पक्का होता है, यही है टेकाम – जो कहा वह करके दिखाया।
इससे पहले भी विश्रामपुरी–केशकाल चौक से सलना मार्ग के मजबूतीकरण और भारतमाला एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसका टेंडर भी हो गया है। दोनों सड़कें विकास की रफ्तार को नई दिशा देंगी।
केशकाल घाट की सड़क को बस्तर की लाइफ लाइन कहा जाता है। यह मार्ग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को मजबूती देता है। ऐसे में सड़क सुधार कार्य को जनता भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम मान रही है।
रविन्द्र पांडे ने आगे कहा कि –विधायक नीलकंठ टेकाम केवल कहते नहीं, बल्कि करके दिखाते हैं। उनके प्रयासों से विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
क्षेत्रवासियों ने इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास की नई सौगातें क्षेत्र को मिलती रहेंगी।