छत्तीसगढ़
सांभर का मांस मिलने की सूचना पर वन अमले की दबिश, जांच जारी

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नगर के बाजारपारा क्षेत्र में सांभर का मांस रखे जाने की सूचना पर कोण्डागांव दक्षिण वन विभाग की टीम ने दबिश देकर जांच शुरू कर दी है। सूचना के आधार पर उषा पटेल (पति लोकेश पटेल) के घर पर वन अमला मौके पर पहुंचा और मांस के संबंध में पूछताछ व सत्यापन किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मांस कांकेर जिले के गंगरेल क्षेत्र से लाए जाने की बात कही जा रही है, जो कांकेर जिला में स्थित है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वन विभाग द्वारा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मांस वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित सांभर का है या नहीं। दोष पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।