छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन


कोण्डागांव। पत्रिका लुक

भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर 2025 से संचालित किया गया। चार माह तक चले इस अभियान के उपरांत 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।
अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 4,15,744 मतदाता पंजीकृत हैं, जो प्रारूप प्रकाशन के बाद 4,145 की वृद्धि दर्शाता है। दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की गईं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।
अभियान के दौरान 622 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, मतदाताओं का मिलान एवं मैपिंग कार्य पूरा किया। नवीनतम फोटोग्राफ के साथ अद्यतन अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इस अवसर पर अभियान में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों एवं बीएलओ के प्रति आभार व्यक्त किया

Patrika Look