Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कोण्डागांव प्रवास पर

कोंडागांव. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के कोण्डागांव जिला प्रवास पर आने की जानकारी देते हुए कोण्डागांव भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 19 एवं 20 जनवरी 2021 को कोण्डागांव प्रवास में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ बस्तर संभाग प्रभारी शिव रतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, कोण्डागांव जिला प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, मनोज जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहेंगे। उनकी उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष का कोण्डागांव में स्वागत कार्यक्रम एवं जिला बैठक आहुत की गई है। कार्यक्रम का विवरण देते बताया गया है कि 19 जनवरी को केशकाल में 11.45 बजे आगमन एवं स्वागत, 12.30 बजे फरसगांव में आगमन एवं स्वागत, 2 बजे कोण्डागांव आगमन एवं रायपुर नाका में स्वागत एवं बाइक रैली के बाद 2.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न होगी वहीं 20 जनवरी 2021 को विश्राम गृह कोण्डागांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10.30 बजे करने के उपरांत जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *