Uncategorized

मुख्य मंत्री प्रवास को लेकर युद्धस्तर पर चल रहा निर्माण कार्य जिला में

कोंडागांव. वर्तमान में जिला मुख्यालय कोण्डागांव नगर के आसपास विभिन्न निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर किया जाता आसानी से देखा जा सकता है। चर्चा करने पर विभिन्न निर्माण कार्यों को उक्त तरह से युद्धस्तर पर किए जाने का एक मात्र कारण ज्ञात हुआ कि आगामी दिनों में मुख्य मंत्री छ.ग.शासन का कोण्डागांव जिले में प्रवास का कार्यक्रम है। विभिन्न निर्माण एजेन्सियों के पीछे लगकर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने की कोशिश में लगा हुआ है, कि कही कोई कमी न रह जाए। कोंडागांव जिला में 26 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल दोहपर में पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के द्वारा बंधा तालाब का लोकार्पण, शिल्पसिटी व उड़ान आजीविका मिशन का लोकार्पण किया जाएगा। वही रात्रि में जिला मुख्यालय में रेस्टहाउस में विश्राम कर 27 जनवरी को बडेराजपुर विकासखण्ड में गोठन का निरीक्षण करेंगे, साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अपनी हर सम्भव जिला में हुए निर्माण कार्यो व जनहितकारी योजनाओ में अव्वल दर्जे पाने की कोशिश में है।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम

पीसीसी अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम भी जिला मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो का हर दिन जायजा लेने पहुंचते हैं। मोहन मरकाम ने बताया कि प्रदेश के मुख्य का आगमन हैं, ओर जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल, बंधा तालाब का सौंदर्यकरण, शिल्पसिटी अन्य जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा और निरीक्षण भी किया जएगा। मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे लिए व कोंडागांव के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के मुख्या कोंडागांव आ रहे हैं।

संतराम नेताम विधायक केशकाल

कोंडागांव जिले का केशकाल विधानसभा के विधायक संतराम नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को केशकाल विधानसभा के बडेराजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोंगरा में महत्वकांक्षी योजन नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत बन रहे गोठन का निरीक्षण करेंगे, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया हैं बस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन का ही इंतजार हैं। मुख्यमंत्री के हाथों गोठन का निरीक्षण किया जाएगा साथ ही क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करेंगे।

जिला महामंत्री गीतेश गांधी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार

मुख्यमंत्री कोंडागांव प्रवास मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दिनांक 26 जनवरी 2021, मंगलवार व बुधवार 27 जनवरी 2021 । कार्यक्रम। स्थान/माध्यम। हेलिकॉप्टर द्वारा जगदलपुर से कोंडागाँव आगमन होगा, इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोंडागांव का निरीक्षण समय 3:15 PM – 3:35 PM, शिल्प नगरी कोंडागांव का उद्घाटन समय 3:45 PM – 4:15 PM, नवीन विश्राम गृह, कोंडागांव में विभिन्न संगठन प्रमुख/समाज प्रमुखोंजनप्रतिनिधियों/युवा प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा 5:00 PM – 6:00 PM, बंधा तालाब का उद्घाटन 6:00PM- 7:00PM विभिन्न संगठन प्रमुख/समाज प्रमुखों जनप्रतिनिधियों/युवा प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा 7:00 PM – 9:00 PM, नवीन विश्राम गृह, कोंडागांव होगा।

बुधवार 27 जनवरी 2021 को नवीन विश्राम गृह, कोंडागांव में
अधिकारियों से चर्चा एवं संवाद 11:00 AM – 12:00 PM,
मीडिया से चर्चा एवं संवाद नवीन विश्राम गृह, कोंडागांव12:00 PM – 12:15 PM, जिला मुख्यालय से हेलिकॉप्टर से ग्राम कोंगेरा प्रस्थान 12:20 PM – 12:40 PM वही ग्राम कोंगेरा, बड़ेराजपुर, कोंडागांव में गोठान का निरीक्षण 12:45 PM – 1:00 PM होगा। निरीक्षण उपरांत उसी ग्राम में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री। लगभग 2:05 PM से
हेलिकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *