बड़ी खबर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश कर रही हैं आम बजट, जानें हर अपडेट

6 mins ago 1,225 3 minutes read

नई दिल्ली |  मोदी सरकार आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अपना लगतार तीसरा बजट पेश कर रही हैं। संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक हुई, जिसमें उसे मंजूरी मिली। इसके बाद टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं। माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से सुस्त पड़े अर्थव्यवस्था को निर्मला सीतारमण आज आर्थिक टीका देंगी। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट होने वाला है। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है। इसमें व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिये उदार आवंटन, औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिये नियमों को आसान किये जाने की उम्मीद की जा रही है।

Union Budget 2021-22 Live Updates:

-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिस तरह से इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ, यह एक बड़ी चुनौती थी। पिछली बार जब हम बजट पेश कर रहे थे, तब ये पता नहीं था कि ग्लोबल इकॉनमी कहां जाने वाली है। हमने ये कल्पना नहीं की थी कि हम हेल्थ संकट की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई। इससे 80 करोड़ गरीबों को फायदा मिला। आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर मिला।

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से देश को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कई आर्थिक पैकेज दिए हैं।

– आम बजट को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356108899405889540&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

– भाजपा सांसद हेमा मालिनी संसद पहुंचीं। इस बीच मोदी कैबिनेट की बैठक जारी है। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356103787107115016&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

– केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना तीसरा बजट पेश करेंगी। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-2&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356102602501447683&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

-कुछ देर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके बाद संसद में बजट पेश किया जाएगा।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन संसद पहुंचे। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-3&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356098531027640321&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर संसद पहुंचे। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-4&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356097870005342211&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-5&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356096480310743040&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

-इस बार बही खाता नहीं बल्कि टैब के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुकी हैं। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-6&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356087692132380672&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

-दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय से निकले। इस दौरान उनके हाथ में एक छोटा सा फाइल टाइप का बैग दिखा, जिसमें टैब है। इस साल पेपर लेस बजट पेश होगा। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-7&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356086187186814977&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

वित्त मंत्री निर्मलाल सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं। आज वह संसद में बजट पेश करेंगी। https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Live_Hindustan&dnt=false&embedId=twitter-widget-8&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1356078825742819483&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbusiness%2Fstory-live-budget-2021-news-finance-minister-nirmala-sitharaman-income-tax-returns-slab-exemption-limit-changes-modi-sarkar-ka-budget-3826632.html&siteScreenName=Live_Hindustan&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px

पिछली बार बही खाते में पेश हुआ था बजट
निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपने पहले बजट में चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और लाल कपड़े में लिपटे ‘बही-खाते’ के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष का बजट इस तरीके का होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

अर्थशास्त्रियों की क्या है राय
अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह बजट कोरोना महामारी की वजह से तबाह हुई अर्थव्यवस्था को वापस जोड़ने की शुरुआत होगा। उनका यह भी कहना है कि इस बजट को महज बही-खाते अथवा लेखा-जोखा या पुरानी योजनाओं को नये कलेवर में पेश करने से अलग हटकर होना चाहिये। विशेषज्ञ चाहते हैं कि यह बजट कुछ इस तरीके का हो, जो भविष्य की राह दिखाये और दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाये। सोच-समझकर तैयार किया गया बजट भरोसा बहाल करने में लंबी दौड़ का घोड़ा साबित होता है। इसे सितंबर 2019 में पेश मिनी बजट या 2020 में किस्तों में की गयी सुधार संबंधी घोषणाओं से स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों पर रहेगा जोर

जानें किन क्षेत्रों पर रहेगा जोर

स्वास्थ्य सेवा

कोरोना संकट ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है, आर्थिक समीक्षा में स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट बढ़ाने का सुझाव दिया है। उम्मीद है कि स्वास्थ्य सेवा पर आवंटन कई गुना बढ़ाया जाए।

वाहन उद्दोग

जीडीपी में बड़ा योगदान देने वाले वाहन उद्दोग को बजट में विशेष प्रोत्साहन दिया जा सकता है। इससे रोजगार बढ़ने में मदद मिलेगी।

मैन्युफैक्चरिंग

आत्मनिर्भर भारत के तहत मैन्युफिक्चरिंग को रियायत दी गई है। चीन पर निर्भरता कम करने के लिए विशेष प्रावधान हो सकते हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर

कोरोना संकट से निकलने के लिए इन्फ्रास्टक्चर पर आवंटन को बढ़ाकर रोजगार के मौके पैदा किए जाएंगे।

जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड रहा
दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रहा। सरकार लोगों के हाख में अधिक पैसा पहुंचाने की कोशिश करेगी।

पीएममआई में उछाल

दिसंबर में सेवा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई। सेवा क्षेत्र की गतिविधियों तेजी पर भी ऐलान संभव।

रियल एस्टेट को उबारने की कोशिश

कोरोना संकट और लॉकडाउन से घरों की बिक्री बहुत प्रभावित हई है। रियल एस्टेट में सुस्टी से करीब 200 सेक्टर पर असर पड़ा है। ऐसे में घर खरीदारों को प्रोत्साहन देने के लिए कोई नई स्कीन का ऐलान किया जा सकता है।

बैकिंग सिस्टम को सपोर्ट

कोरोना संकट के कारण बैंकों का एनपीए नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. सरकार बैंकों में नई पूंजी डालने का ऐलान कर सकती है।

स्टार्टअप

सरकार स्वोरजगार पर जोर दे रही है. उम्मीद है कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए रियायत की घोषणा हो। Live Share Market https://s.tradingview.com/embed-widget/ticker-tape/?locale=in#%7B%22symbols%22%3A%5B%7B%22title%22%3A%22S%26P%20500%22%2C%22proName%22%3A%22OANDA%3ASPX500USD%22%7D%2C%7B%22title%22%3A%22Nasdaq%20100%22%2C%22proName%22%3A%22OANDA%3ANAS100USD%22%7D%2C%7B%22title%22%3A%22EUR%2FUSD%22%2C%22proName%22%3A%22FX_IDC%3AEURUSD%22%7D%2C%7B%22title%22%3A%22BTC%2FUSD%22%2C%22proName%22%3A%22BITSTAMP%3ABTCUSD%22%7D%2C%7B%22title%22%3A%22ETH%2FUSD%22%2C%22proName%22%3A%22BITSTAMP%3AETHUSD%22%7D%5D%2C%22colorTheme%22%3A%22light%22%2C%22isTransparent%22%3Afalse%2C%22displayMode%22%3A%22adaptive%22%2C%22width%22%3A%22100%25%22%2C%22height%22%3A106%2C%22utm_source%22%3A%22cgsupernews.com%22%2C%22utm_medium%22%3A%22widget_new%22%2C%22utm_campaign%22%3A%22ticker-tape%22%7D मौषम का हाल Weather in Delhi Mon, 1 Feb+21°CTue, 2 Feb+21°CWed, 3 Feb+21°CThu, 4 Feb+20°CFri, 5 Feb+18°CSat, 6 Feb+18°CSun, 7 Feb+18°CWeather in Delhi Mon, 1 Feb+21°CTue, 2 Feb+21°CWed, 3 Feb+21°CThu, 4 Feb+20°CFri, 5 Feb+18°CSat, 6 Feb+18°CSun, 7 Feb+18°C Edit Post Share Facebook Twitter WhatsApp Share via Email Print

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

  • 20%
  • 50%
  • 70%
  • 100%

View Results

Related Articles

चैत्र नवरात्रि पर चैतुरगढ़ में श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधारभूत सुविधाएं

1 hour ago

जिले को कुष्ठमुक्त बनाने की शपथ, कुष्ठ खोज अभियान के तहत प्रचार रथ रवाना

1 hour ago

अति संवेदनशील क्षेत्रों की बदलती तस्वीर देखने मुख्यमंत्री जब निकल पड़े सड़क मार्ग से

2 hours ago

Check Also

Close

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *