रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार भ्रम फैलाया जा रहा है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरिश देवांगन एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कहीं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में इस साल रिकार्ड धान खरीदी हुई, इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक व विष्णुदेव साय द्वारा लगातार भ्रम फैला रहे। फर्जी बातों को लेकर उनके द्वारा लगातार किसानों को राज्य सरकार के खिलाफ भड़काया जा रहा है। यहीं नहीं केन्द्र सरकार भी धान खरीदी में लगातार बाधा डालती रही। इसके लिए इनको माफी मांगना चाहिये।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने किसानों से धोखाधड़ी किया है। 5 हास पावर पम्प की मुफ्त बिजली, एक-एक दाना धान की खरीदी, 2100 समर्थन मूल्य, 300 रू. बोनस आदि वादों को पूरा नहीं कर किसानों को धोखा दिया। किसानों को धोखा देने वाले भाजपा के नेता अब धान खरीदी पर भ्रम फैला रहे है।