Uncategorized

किसानों के समर्थन में कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने किया चक्का जाम

कोंडागांव . पूरे देश मे जहां केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। एक ओर जहां पूरे देश में किसान आंदोलन चरम पर है और दिल्ली में किसान पिछले 2 महीने से लगातार अपनी मांग को लेकर दिल्ली में डटे हुए हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के समर्थन में जहा प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
आज राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला किसान संघ कोंडागांव मजदूर संघ और विभिन्न संगठनों ने किसानों को इस आंदोलन में समर्थन दिया। जिसके बाद किसानों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और मजदूरों ने नेशनल हाईवे 30 में चक्का जाम कर केंद्रीय कृषि बिल का विरोध किया। नेशनल हाईवे में चक्का जाम होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वही आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक सेवाओं को इसमें छूट दी गई। जिसमें किसानों ने एंबुलेंस को जाने दिया।
वही किसान और विभिन्न संगठन सहित मजदूर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और किसान नेता ने कहा कि अगर उनके मांगी नहीं मानी जाएंगी तो आंदोलन और उग्र होगा और केंद्रीय नेतृत्व किसानों के द्वारा जो आदेश दिए जाएंगे उस आधार पर रूपरेखा आंदोलन की तैयार की जाएगी। किसानों ने कई दो घंटे तक नेशनल हाईवे 30 को जाम किया प्रशासनिक समझा इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *