छत्तीसगढ़

रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद, विधायक कालोनी में ताला तोड़कर उड़ा ले गए सामान

चोरी की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के विधायक कालोनी में घटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय राठिया का विधायक कालोनी में एक बंगला है। फिलहाल, वह नवा रायपुर में आवास आवंटित होने के बाद वहीं रह रहे है।

छह फरवरी को शाम छह बजे के आसपास देखरेख करने के लिए अजय विधायक कालोनी स्थित बंगला आये थे। इसके बाद ताला लगाकर वापस नवा रायपुर चले गए थे। सात फरवरी को दोपहर में ये फिर विधायक कालोनी स्थित अपने बंगले आए, तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले विधायक कालोनी में चोरों ने धावा बोलकर पुलिस की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। शहर के बाद अब वीआईपी इलाके में चोरों का उत्पात बढ़ गया है। विधायक कालोनी के एक बंद बंगले का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने वहां से एलईडी और सेनेटरी का सामान उड़ा लिया।

चोरी की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के विधायक कालोनी में घटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय राठिया का विधायक कालोनी में एक बंगला है। फिलहाल, वह नवा रायपुर में आवास आवंटित होने के बाद वहीं रह रहे है।

छह फरवरी को शाम छह बजे के आसपास देखरेख करने के लिए अजय विधायक कालोनी स्थित बंगला आये थे। इसके बाद ताला लगाकर वापस नवा रायपुर चले गए थे। सात फरवरी को दोपहर में ये फिर विधायक कालोनी स्थित अपने बंगले आए, तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *