कारोबारछत्तीसगढ़

खेल मड़ई कल से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्धाटन

रायपुर।  खेल एवम् युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ खेल मड़ई, जिसे पाटन खेल मड़ई का नाम दिया गया है, उसका आयोजन पाटन में 20 और 21 फरवरी को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की मंशा के अनुरूप इस आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि खेल मड़ई का उद्घाटन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 फरवरी को दोहपर 12 बजे करेंगे। पाटन क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग छत्तीसगढ़ी परंपरागत खेलों में संखलि, गेड़ी, नावगोदिया भौरा, गिल्ली डंडा, सुर पिट्टूल, पुधव पुक और फुगड़ी की विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं खो-खो की प्रतियोगिता का प्रदर्शन खेल के रूप में किया जाएगा।

ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा मुख्य आयोजनकर्ता की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा का सहयोग इन खेलों को सफल बनाने के लिए मिल रहा है। इन खेलों के कॉर्डिनेटर जीएस बॉम्बरा, आयोजन समिति के प्रभारी डॉ. अतुल शुक्ला सहित आयोजन समिति के सदस्य के रूप में पाटन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. दिनेश नामदेव, प्रतियोगिता के टेक्निकल प्रभारी चंद्रशेखर चकोर और उनकी टीम। आयोजन समिति के सदस्य रूपेंद्र सिंह चौहान हैं। वहीं, खो-खो खेल के प्रभारी के रूप में सचिन डोंगरे हैं।दूसरे जिले के खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा

खेल मड़ई का आगाज शनिवार सुबह से हो रहा है। इसमें पाटन और आस-पास के जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए 17 फरवरी को चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *