छत्तीसगढ़

स्कूटर रैली: नारी शक्ति में उत्साह, कलेक्टर और एएसपी ने भी चलाई स्कूटी

बिलासपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को नमन करने के लिए सोमवार को स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। इसे लेकर सुबह से ही आधी आबादी में जबरदस्त उत्साह था।

बिलासपुर में रैली नेहरू चौक​ से सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस दौरान जगह—जगह पर अ​तिथियों ने नारी शक्ति का सम्मान किया। गौरेला—पेंड्रा—मरवाही की कलेक्टर नम्रता गांधी और एडिशनल एसपी प्रतिमा पांडेय ने स्कूटर चलाकर रैली में शामिल हुई। इसी तरह कोरबा, अंबिकापुर आदि जिलों में भी स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर पंचायत की मुख्य मार्ग से होते हुए मल्टीपरपस स्कूल पहुंची। बड़ी संख्या में और कालेज की छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया।

चौक—चौराहों पर हुआ स्वागत

बिलासपुर में स्कूटर रैली की शुरुआत नेहरू चौक से हुई। यहां से रैली आइजी तिराहा से होते सत्यम चौक, अग्रसेन चौक के बाद सीएमडी चौक में समाप्त हुई। इसके पूर्व विभिन्न संगठनों की ओर से नारी शक्ति को नमन करने स्वागत किया गया। इसके अलावा पुष्प वर्षा भी की गई। संस्था की ओर से स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।

बंटे सैनिटाइजर और मास्क

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रैली में शामिल महिलाओं और युवतियों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। रैली के समापन के बाद होटल सेंट्रल पाइंट में भी नाश्ते का आयोजन किया गया था।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *