कृषि बिल के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली
गरियाबंद। केंद्रीय कृषि कानून के समर्थन में मंगलवार देर शाम भाजुयमो ने राजिम में मशाल रैली निकाली और कृषि बिल को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए इसे लागू करने की मांग की। इस दौरान रैली में भाजपा जिला प्रभारी राकेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजुयमो कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
मशाल रैली के दौरान के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के समर्थन जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में है। मोदी सरकार का यह बिल किसानों के जीवन में नया परिवर्तन लाएगा, इससे उनकी दशा और दिशा दोनों बदलेगी। किसान समृद्ध होगा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन ने कहा कि वषोर् से किसानो को छलने वाले वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग नहीं चाहते कि कृषि बिल लागू हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को भी जल्द से जल्द किसानों के हित में कृषि बिल को छत्तीसगढ़ में लागू करना चाहिए।
इस अवसर पर विशेष रूप से कोषाध्यक्ष राहुल सेन, रामूराम साहू, गोहरपदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायन तिवारी, महामंत्री तानसिंह मांझी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित, भाजयुमो कार्यकर्ता राजू साहू, दीपक साहू, प्रेमलाल तोंडर, अभिषेक सोनकर, हिमेश बेनर्जी, रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू, तोरण सागर, प्रतीक तिवारी, आनंद ठाकुर, महेश कश्यप, गोवर्धन मरकाम, घनश्याम मरकाम, थानेश्वर कंवर, राजा साहू, मनीष साहू, संतोष सिन्हा, आकाश राजपूत, मोहनीश ठाकुर, संजू निर्मलकर, रवि निर्मलकर, गुलसन सिन्हा, चंद्रप्रकाश साहू, बेनु नागेश, बबेश मांझी समेत जिले भर से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।