छत्तीसगढ़

राजधानी पुलिस ने भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

रायपुर। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड करना या फिर किसी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना न केवल प्रतिबंधित है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। इसके बावजूद बड़ी तादाद में लोग इस तरह की हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर में सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर राजधानी पुलिस ने एक युवा भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

साइबर सेल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित विवेक मोनू भंडारी मूलतः डोंगरगढ़ का रहने वाला है। इसके साथ ही वह डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का महामंत्री भी है। राजधानी पुलिस ने मोनू को डोंगरगढ़ से ही गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोनू ने फेसबुक पर एक महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी थी।

शिकायत पर उसके खिलाफ आईटी एक्ट का अपराध कायम किया गया था। तब से वह फरार था। इस मामले में पुलिस तफ्तीश और आरोपित से पूछताछ कर रही है। भाजपा मंडल महामंत्री डोंगरगढ़ के इस नेता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *