छत्तीसगढ़

रायपुर की ​​​​​सार्थक टीएमटी फैक्ट्री में ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत, सात घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के सार्थक टीएमटी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। यह हादसा सरोरा स्थित फैक्ट्री में हुआ है। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है. जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये मामला उरला थाना इलाके का है।

दरअसल, उरला थाना इलाके के सरोरा स्थित सार्थक टीएमटी के फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। घटना सुबह सात बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भट्ठी में यह ब्लास्ट हुआ है।इस दौरान भट्ठी में काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए हैं। ब्लास्ट के कारण छह मजदूर घायल हुए हैं। एक की मौत हो गई है।आंबेड़कर अस्पताल में घायल मजदूरो का इलाज चल रहा है।

पुलिस को हादसे की जानकारी मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची है। मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज की जाएगी।

ये मजदूर घायल

हादसे की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बड़ा ये ब्लास्ट था। मृतक मजदूर का नाम पवन कुमार साहू है, जो कबीर नगर का रहने वाला था। जबकि घायल मजदूरों में सुनील, छत्रपाल, रामरतन, बैसाखी, बिसाहू लाल, शिवचरण और राजकिशोर का नाम शामिल है।

उरला पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि सुबह सार्थक टीएमटी के फैक्ट्री स्थित भट्ठी ब्लास्ट हुआ है। काम कर रहे सात मजदूर घायल हो गए हैं। एक की मौत हो गई। अभी मर्ग पंचनामा किया जा रहा है। इसमें केस दर्ज किया जाएगा।।मामले की तफ्तीश जारी है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *