6 नक्सली सहयोगियों को किया गिरफ्तार …
नारायणपुर। सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में टेकानार में नक्सलियों द्वारा ग्रामीण हत्या की घटना में शामिल आरोपियों के गांव में आने की सूचना पर दिनांक 26.03.2021 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के नेतृत्व में छोटेडोंगर एवं थाना धनोरा की जिला पुलिस बल की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम टेकानार में दबिश दिया गया। पुलिस पार्टी को गांव में पहुचने पर आरोपीगण पुलिस पार्टी को देखकर लुकछीप रहे थे जिनको घेराबंदी कर ग्राम टेकानार के जंगल में पकडऩे में सफलता मिली है। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम 1. रानू उसेण्डी पिता पण्डरू राम उम्र 31 वर्ष निवासी टेकानार 2. पण्डाराम कचलाम पिता राजू उम्र 36 वर्ष निवासी टेकानार 3. बुधराम कचलाम पिता मुंगड़ु उम्र 24 वर्ष निवासी टेकानार 4. पन्ने राम उर्फ दुरसाय कुहड़ाम पिता स्व0 सोनु राम उम्र 41 वर्ष निवासी टेकानार 5. जमनी उसेण्डी पिता कटिया उसेण्डी उम्र 30 वर्ष निवासी टेकानार 6. शामबती पिता आयतु पोयाम उम्र 24 वर्ष निवासी टेकानार सभी नक्सली सहयोगी बताये। पूछताछ पर दिनांक 29.01.2021 को ग्राम टेकानार स्कूल के पास बाजार स्थल में ग्रामीण जयराम उसेण्डी की हत्या की घटना में शामिल होना कबूल करने पर दिनांक 26.03.2021 को गिरफ्तार किया गया।