छत्तीसगढ़

निगम संपत्तिकर वसूली में निर्धारित लक्ष्य से 17 करोड़ पीछे

रायपुर। रायपुर नगर निगम में संपत्तिकर वसूली को लेकर महज दो दिन शेष हैं। अभी तक एक करोड़ 35 लाख रुपये वसूली हो पाई है। निगम वसूली के निर्धारित लक्ष्य से 17 करोड़ रुपये पीछे है। निगम ने संपत्तिकर वसूली को लेकर पिछले एक माह से राजस्व विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी है।
वह प्रत्येक जोन में छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलकर संपत्तिकर की वसूली कर रहा है। उसके बाद भी निर्धारित लक्ष्य से पीछे है और वसूली को लेकर सख्त हो गया है। निगम का कहना है कि जो लोग संपत्तिकर नहीं जमा कर पाए हैं, निगम उनसे इन दो दिनों में 17 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स की वसूली करेगा।
ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम प्रत्येक वार्ड में अन्य कर के साथ संपत्तिकर की वसूली कर रहा है। निगम की टीम वसूली के साथ ही घर-घर जाकर संपत्तिकर जमा करने का नोटिस थमा रही है। इसकी सभी जोन कमिश्नर एवं समस्त जोन सहायक राजस्व अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। संपत्तिकर वसूली को लेकर महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोन के 70 वार्डाें में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राजस्व को बढ़ाया जा सके।
इसके अलावा अन्य विभागों की टीम भी करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर रही है। उन्हें तत्काल निगम टैक्स की अदायगी के लिए समझा रहा है। जनसुविधा के लिए निगम के राजस्व विभाग के पर्चे बांटे जा रहे हैं, ताकि किसी भी करदाता को असुविधा न होने पाए, लेकिन उसके बाद भी निगम निर्धारित लक्ष्य से पीछे है।

निगम ने खोला प्रत्येक जोन में कार्यालय
नगर निगम वसूली को लेकर रायपुर के प्रत्येक जोन के राजस्व विभाग के कार्यालय में सक्रियता बढ़ा दी गई है। निगम ने मार्च माह में जहां करदाताओं की सुविधा के लिए शासकीय अवकाश के दिनों में भी सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कार्यालय खोल रहा है।
वहीं कोई भी हितग्राही मार्च के अंतिम वित्तीय माह के दौरान अपनी सुविधा के अनुसार नगर निगम के अपने वार्ड से संबंधित जोन कार्यालय में शासकीय अवकाश दिवस पर भी सामान्य रूप से सहजता के साथ संपत्तिकर जमा कर सकता है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *