मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग लंदन में जमकर खेली होली

होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार पर हर किसी को रंगों का खुमार चढ़ा रहता है। चाहे वह आम इंसान हो या कोई बड़ी हस्ती हो, लेकिन इस दिन रंग खेलते हुए जरूर नजर आते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को यह त्योहार खास पंसद है, तभी तो होली की कुछ तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ की कई तस्वीरों शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जमकर होली खेलते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए खास संदेश भी लिखा है।

पति संग होली खेलती हुई नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की हैं। होली के त्योहार बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों परिवार के साथ लंदन में होली मना रही है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह पति निक जोनस पर पिचकारी लगाई हुई हैं. तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ उनके सास-ससुर भी दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में उनके सास-ससुर भी रंगों में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *