बड़ी खबर

ऑक्सीजन किल्लत के बीच दिल्ली में हर तीसरा शख्स निकल रहा है कोरोना संक्रमित, मुंबई से ज्यादा हुए मरीज; मौतों में भी तेजी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मंगलवार को पहली बार 28 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब कोरोना मरीजों की संख्या मुंबई से अधिक हो गई है। मुंबई में आज एक्टिव केसों की सख्या 83,934 है, जबकि दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़कर 85,575 हो गई है। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 32.8 फीसद हो गई है।

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 28,395 नए केस आए हैं, जोकि महामारी शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक यहां कुल 9,05,541 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 277 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,638 हो गई है। वहीं, मुंबई में अब तक 12439 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में अब तक कुल 8,07,328 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 32.83 फीसदी हो गई है। इसका मतलब है कि हर तीसरा सैंपल दिल्ली में पॉजिटिव पाया जा रहा है। यह आकंड़े इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि ऑक्सीजन के अलावा दिल्ली में आईसीयू बेड की भी भारी कमी है। आज रात 10 बजे मिल अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में केवल 30 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

पिछले 6 दिन में 1100 लोगों की मौत
दिल्ली में पिछले 6 दिन में 1100 लोगों की मौत हुई है। आज 277 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है। पिछले कई दिनों से मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दिल्ली में सोमवार को 240, रविवार को 161, शनिवार को 167, शुक्रवार को 141 और गुरुवार को 112 लोगों की जान गई थी।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *