देश विदेशराजनीति

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे, शुरुआती रुझान में ममता बनर्जी पीछे

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बंगाल की 294 सीटों में से 292 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आज ही घोषित कर दिए जाएंगे। आज आने वाले चुनाव परिणामों से सभी की निगाहें नंदीग्राम सीट पर टिकी हुई है। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शुभेंद्र अधिकारी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बीच कांटे की चल रही है। मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रूझान में ममता बनर्जी पीछे चल रही है। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए है।

(पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमान)

– एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में वापस करती नजर आ रही है। इस सर्वे के मुताबिक TMC को 152-164 सीट मिल सकती है। भाजपा को 109-121 सीट मिलने की संभावना है। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 14-25 सीट मिलने की संभावना है।य़

– रिपब्लिक-CNX के अनुसार BJP आगे दिखाई दे रही है। TMC को 126-136, BJP को 138-148 और कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन को 11-21 सीट मिल सकती है।

– Times Now के मुताबिक TMC हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है। TMC को 158, भाजपा को 115 और कांग्रेस+ 19 सीट मिलती दिख रही है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना है। भाजपा को 173-192, टीएमसी 64-88 और कांग्रेस + को 7 से 12 सीटें मिल सकती है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *