देश विदेशबड़ी खबर

करारी हार के बाद छिड़ी रार, कांग्रेसी बोले- कब तक मोदी की हार पर ही होंगे खुश

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल, असम, केरल से लेकर पुडुचेरी तक में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के बाद अब पार्टी में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने लीडरशिप पर निशाना साधते हुए कहा है कि बंगाल में कांग्रेस का सरेंडर करना बेहद निराशाजनक रहा है। यह अस्वीकार्य है। बंगाल में भी कांग्रेस यूपी और तमिलनाडु की राह पर चल पड़ी है। संजय झा ने बंगाल में 2016 का उदाहरण देते हुए कहा कि तब कांग्रेस को राज्य में 12.25% वोट शेयर के साथ 44 सीटें मिली थीं। यही नहीं कांग्रेस में कॉरपोरेट कल्चर का भी उन्होंने आरोप लगाया। 

संजय झा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘यदि कांग्रेस कॉरपोरेट है और एक सीईओ के द्वारा संचालन होता है तो फिर उसके पूरे बोर्ड को ही खुद से इस्तीफे दे देने चाहिए। शेयरहोल्डर्स को इसे खुशी के साथ स्वीकार करना चाहिए। नया सीईओ और नई टीम चुनी जानी चाहिए। यह कोई बड़ी बात नहीं है। अकेले प्रदर्शन ही मायने रखता है। बदलवा अच्छी चीज है।’ यही नहीं बीजेपी की असफलता पर कांग्रेस की खुशी पर भी संजय झा ने अपनी बात रखी है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *